पडरौना। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने चोरी व चोरी की संपत्ति के संबंध में दर्ज एक मुकदमे तथा इसी धारा में दर्ज दूसरे मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अजय चौहान निवासी शाहपुर खलवापट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कया है। उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।