पटहेरवा। थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में सोमवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चोरी के सामान को बेचने के लिए ले जाते समय उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 352 रुपये और एक कार्टन रिफाइंड आयल बरामद करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर में सोमवार की रात में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पटहेरवा के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह चोरी के रिफाइंड ऑयल को बेचने जा रहा था। उसके कब्जे से 352 रुपये और रिफाइंड ऑयल बरामद किया गया। आरोपी जाहिद उर्फ गुच्चक कस्बा फाजिलनगर वार्ड 6 का रहने वाला है। उसे सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।