पटहेरवा। पुलिस ने फाजिलनगर कस्बे से छह टोकरी पान के पत्तों की चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पान के पत्तों की छह टोकरियां भी बरामद कर ली गईं। फाजिलनगर निवासी अभिषेक मद्देशिया पुत्र सुरेश मद्देशिया ने पुलिस को तहरीर दी थी कि फाजिलनगर स्थित साहू टाकीज के पास टांसपोर्ट से थोक में पान आता है। 22 अक्तूबर की रात में 28 टोकरी पान का पत्ता आया था। सुबह वह अपना माल लेने गया तो छह टोकरियां कम थीं। वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया। संवाद