फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़े भाई को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव महुई निवासी एक व्यक्ति को शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उनके छोटे भाई ने ही चाकू मारकर घायल कर दिया था। सूचना पर आई पुलिस घायल को अस्पताल भेजवाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव महुई निवासी सुरेंद्र राजभर शुक्रवार को शाम करीब चार बजे गांव के बगल में पोखरे के पास भैंस चरा रहे थे। उसी दौरान सुरेंद्र के छोटे भाई कर्नल राजभर चाकू लेकर पोखरे के पास पहुंचे और बड़े भाई से झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने ही बड़े भाई सुरेंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। परिजनों के सूचना पर आई पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसी दिन थाने लेजाकर पूछताछ करने लगी। रविवार को घायल सुरेंद्र राजभर के पुत्र राघव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें