पडरौना। हनुमानगंज पुलिस ने सोमवार को जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी वैनामा के वांछित को गिरफ्तार किया है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि हनुमानगंज थाने में थाना क्षेत्र के तिनपरसा निवासी गंगादीन पुत्र राजदेव के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। संवाद