पडरौना। हिन्दू नाबालिग लड़की को भगाकर धर्मांतरण कराकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विवेचना के बाद पहले से दर्ज अपहरण के केस में दुष्कर्म, पॉक्सो व विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। थाना हाटा में 28 मार्च 2025 को किशोरी के पिता ने अपनी 14 वर्षीय लड़की को भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। इस सूचना पर घटना को संज्ञान लेते हुए थाना में अपहरण से संबंधित केस दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त सुहेल अली नाबालिग को भगाकर ले गया है। उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 18 अप्रैल को हाटा पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए हिंदू युवती को भगाकर धर्मांतरण कराकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सुहेल अली निवासी बढया बुजुर्ग लोहरिया टोला थाना कोतवाली हाटा को गिरफ्तार किया। वहीं पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 87/64 (1) बीएनएस व 3/4 पाॅक्सो एक्ट व 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि नाबालिग को सुहेल बहला-फुसलाकर भगा ले गया। फिर धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया।