फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता की मौत क बाद आरोपी फरार, घर पर लटक रहा ताला

Fri, 17 May 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया पूरब टोले में ससुराल वालों की पिटाई से घायल विवाहिता की 17 दिनों बाद बुधवार की भोर में मौत हो गई। इस मामले में विवाहिता के पति, ससुर, सास, ननद व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में केस दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। घर पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के नौरंगिया पूरब टोला में पीड़िता आसमा की बुधवार की सुबह चार बजे मौत हो गई। परिजन व रिश्तेदारों ने शव को अपने दरवाजे पर रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस टीम सहित नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी के आश्वासन पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता के दोनों बच्चों को मां से नहीं मिलाया गया। घटना के बाद से ही आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार चल रहे हैं। हलांकि महिला का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो महिला को टीबी की बीमारी थी। उसका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें