अहिरौली बाजार। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के केस में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरसैना निवासी अनिरुद्ध पासवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद