फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के एक घर में घुस कर किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसी दौरान पहुंची किशोरी की बहन ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।
खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर कमरे में सो रही थी। उसकी बड़ी बहन दूसरे कमरे में थी। अन्य लोग मजदूरी करने बाहर गए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक किशोरी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पीड़ित किशोरी बीच-बचाव करने लगी, आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही किशोरी की बड़ी बहन वहां पहुंची और शोर मचाने लगी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़, पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें