फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप

Sat, 23 Mar 2024 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज गेट पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें सरकार पर ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए पार्टी संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी इस कृत्य की भर्त्सना करती है। पार्टी नेताओं ने चेताया कि यदि सरकार केजरीवाल को जल्द रिहा नहीं करती है तो जनांदोलन किया जाएगा। इस दौरान श्रीकांत कुशवाहा, देवेंद्र मनी, रामसेवक, अंगद, संजय पांडेय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें