पडरौना। शहर के नितेश कुशवाहा की अगुवाई में कोतवाली पहुंच युवकों ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि नाहर छपरा गांव निवासी दो लोगों ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। युवकों ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद