फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई से घर आ रही युवती को अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। मुंबई से रिश्तेदारी से घर लौट रही पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही कुछ युवकों पर अगवा कर गोरखपुर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल गोरखपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के अनुसार, वह मुंबई से रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसके ही गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। बाद में होश में आने पर वह किसी तरह घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पटहेरवा थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें