फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाय की दुकान में घुसी बोलेरो, एक की मौत, छह लोग घायल

Tue, 11 Jul 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मल्लूडीह में अनियंत्रित बोलेरो चाय की दुकान में घुसने से महिला की मौत की सूचना पर जुटी लोगोंं क
विज्ञापन
कसया। एनएच पर सोमवार को मल्लूडीह चौराहा के धनहा मोड़ पर चाय की दुकान में बोलेेरो घुस गई। दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

करमैनी प्रेमवलिया गांव निवासी सुकई गौड़ चाय की दुकान धनहा मोड़ पर परिवार के साथ चलाते हैं। सुबह करीब 10 बजे कसया की ओर जा रहा बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने बोलेरो में दबे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस से कसया सीएचसी पर पहुंचाया।
डॉक्टर ने दुकानदार की पत्नी लालती देवी (55) को मृत्यु घोषित कर दिया। सुकई गौड (58), बेटा अजय (20), बाल्मीकि (21), चाय पी रहे सहदेव कुशवाहा (35), पान का दुकानदार गुड्डू यादव (32), लवकुश (22) घायल हो गए। सहदेव कुशवाहा को गंंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें