फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना शहर में संभलकर चलिए.. बड़े धोखे हैं इस राह में

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर में सड़क के किनारे बिजली के खंभे लगे हैं। इससे आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। बीते कई दिनों में रात के समय राहगीर उनसे टकराकर घायल भी हो चुके हैं। इसलिए अगर आपको पडरौना शहर में चलना है तो संभलकर चलिए। यहां राह में या सड़क के किनारे खंभे लगे हुए हैं।
विज्ञापन

हाल में ही बीते शुक्रवार को एक बाइक सवार का सुभाष चौक पर बिजली के खंभे में टकराने से सिर फट गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पडरौना शहर में 10,000 से अधिक बिजली के खंभे लगे हैं। उनमें बहुत से मानक के विपरीत लगे हैं, जबकि नियम है कि शहर में सड़क की पटरी से ढाई मीटर दूर व देहात क्षेत्रों में डेढ़ मीटर दूरी पर बिजली के पोल लगे होने चाहिए।
इसके लिए संबंधित विभाग को अनुमति भी लेना चाहिए। रामकोला रोड पर गोस्वामी तुलसी दास इंटरमीडिएट कॉलेज के पास सड़क के किनारे बिजली का खंभे हैं, जबकि यहां कई बार छात्र घायल हो चुके हैं। स्कूल प्रशासन इस बारे में बिजली निगम से शिकायत भी कर चुका है। फिर भी निगम के लोग सुधि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

एचपी पेट्रोल पंप के सामने खंभे सड़क के किनारे हैं। बीते सोमवार की रात बावली चौक निवासी सुरेंद्र बस स्टेशन के सामने बाइक से सड़क के किनारे लगे खंभे में टकरा गए। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके हाथ में चोट लग गई। मुन्ना कॉलोनी मोड़ के पास खंभे सड़क के किनारे हैं। वह सड़क की ओर झुक गया है। यहां आए दिन राहगीर घायल होते रहते हैं। तिलक नगर के निवासी शुभम बाइक से जा रहे थे। अभी वह सुभाषचौक के पास पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस चौकी के समीप सड़क किनारे लगे खंभे में टकराकर गिर गए। यह खंभा सड़क की तरफ लगा है।
00000
प्रतिचर्चा-
शहर में बिजली के खंभे सड़क के किनारे ही लगाए गए हैं। इसके लिए कई बार एक्सईएन से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-जयप्रकाश मोदनवाल, पूर्व सभासद
00000
बिजली के खंभे से टकराकर आए दिन दुुर्घटना हो जाती है। इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। बिजली निगम को चाहिए कि नाली के किनारे के इन खंभों को निर्धारित दूरी पर लगाएं। ताकि हादसा न हो।
-गौरव गुप्ता, व्यवसायी
000000
शुक्रवार को ही सुभाषचौक पर एक व्यक्ति पोल से टकराकर गिर गए। आनन-फानन में उनका उपचार कराया गया। सिर भी फट गया था। बिजली निगम से शिकायत की गई। जेई ने बताया कि जल्द ही पोल को सड़क के किनारे से दूसरे स्थान पर किया जाएगा।
-धर्मनाथ केसरवानी
00000
रामकोला मार्ग पर अधिकतर खंभे सड़क से सटे हुए हैं। इससे बाइक सवार घायल हो जाते हैं। कुछ खंभेतो सड़ भी गए हैं, जबकि नियम है कि शहर में सड़क से ढाई मीटर दूर व ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ मीटर दूर बिजली के पोल लगे होने चाहिए। इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है।
-राजू पाठक, रामकोला रोड
00000000
वर्जन
बिजली निगम को सड़क के किनारे पोल लगाने के लिए अनुमति लेनी चाहिए। शहर में सड़क की पटरी से ढाई मीटर व ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ मीटर दूर पोल को लगाना चाहिए। रामकोला से कप्तानगंज मार्ग पर कुछ पोल को सड़क से हटाकर ढाई मीटर दूर कराया गया है।
विज्ञापन

-अवधेश गुप्ता, अवर अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें