फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसा होने से बचा, उतारा गया नगर पंचायत का गेट

Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छावनी में नगर पालिका परिषद पडरौना की ओर से लोहे का गेट लगाया गया था। रविंद्र नगर धूस के तरफ से आते समय बाएं पोल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। सोमवार को तेज हवा चलने के कारण लोहे का गेट झुक गया और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। संयोग ठीक था कि गेट जमीन पर नहीं गिरा, नहीं तो उधर से गुजरने वाले राहगीरों के साथ हादसा हो सकता था। सूचना पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, लिफ्टर, जेसीबी, क्रेन लेकर पहुंचे और दो घंटे प्रयास के बाद लोहे का झुके गेट को उतारा। ईओ संतराम सरोज ने बताया कि हवा के चलते गेट झुक गया था इसलिए उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें