दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
खड्डा। भुजौली खुर्द गांव के निकट दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुर्कहां सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। कोहरगड्डी गांव के सैयद के (30) मठिया की ओर जा रहे थे। भुजौली खुर्द गांव के निकट हनुमानगंज गांव के गंगवाछापर टोला निवासी गुड़्डू (40) बाइक लेकर पहुंचे जहां दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंची अब्दुल की मौत हो गई। घायल गुड्डू को सीएचसी के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां गुड्डू की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद