फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली में हादसा, कुशीनगर के अधिवक्ता की मौत

Sat, 28 Sep 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खोटही गांव निवासी 45 वर्षीय मंटू उर्फ मिथिलेश चौबे की बुधवार को दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दिल्ली में रहते थे और सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे। शुक्रवार की सुबह शव आते ही घर में चीख-पुकार मच गई। अधिवक्ता परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। बुधवार को वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया था। उनकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे घर पहुंचे। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें