फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पठानकोट से साले की शादी में आए युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। सेवरही थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के पास विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी निवासी एक युवक को मंगलवार की रात करीब 12 बजे एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह साले की बरात से घर आ रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची सेवरही थाने की पुलिस ने उसे सेवरही सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव निवासी बृजेश यादव का बिहार प्रांत के मोतीपुर ठकरहा गांव में ससुराल है। बृजेश पठानकोट में मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले साले की शादी में शामिल होने के लिए वहां से घर आए थे। मंगलवार की रात उनके साले की बरात तमकुहीराज क्षेत्र के मखुआ मझौवा में आई थी। पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते मायके नहीं गई थी। मंगलवार की रात बृजेश साले की बरात से बाइक से वापस घर आ रहे थे। वह अभी सेवरही थाना के टिकुलिया गांव के पास पहुुंचे थे कि एक बोलेरो ने उन्हें ठोकर मार दी, इससे बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस उन्हें सेवरही सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृजेश का विवाह अनिता के साथ छह माह पहले हुआ था। उनकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें