निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अक्षय दीपक ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और निर्माण एजेंसी के अभियंता मौजूद रहे।डीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने पठन-पाठन जल्द शुरू कराने के उद्देश्य से निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।डीएम ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को निर्देशित किया कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित गति से काम पूरा कराया जाए। साथ ही प्राथमिकता वाले आवश्यक कार्यों को पहले पूरा करने को कहा।