प्रेस वार्ता करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। एबीवीपी की प्रेसवार्ता में प्रांत सह मंत्री गोरक्ष प्रांत तनुज पाठक ने कहा कि परिषद का सदस्यता अभियान 15 जुलाई से प्रारंभ हुआ है। जो प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में चल रहा है। कुशीनगर में परिषद 65600 विद्यार्थियों को सदस्य बनाएगी, जिसमें 20000 से अधिक लक्ष्य प्राप्ति हो चुका। 21 अगस्त को अधिकतम सदस्यता दिवस रहेगा। परिषद अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित करेगी। प्रेसवार्ता में अजय कुशवाहा, राजन मद्धेशिया, शुभम, आलोक और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद