कुशीनगर में छात्र गर्जना कार्यक्रम में शोभायात्रा निकालते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग?
- फोटो : KUSHINAGAR
विद्यार्थी परिषद ने निकाली शोभा यात्रा
कसया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को कुशीनगर बुद्धा वाहन पार्किंग स्थल पर छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिषद के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। संगठन की ओर से शोभा यात्रा भी निकाली गई।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही लोगों को जागृत करने का कार्य करता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता होने का हमें गर्व है।
डॉ. स्मृति मल्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है, जो प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करता है। इस दौरान डॉ. निगम मौर्य, स्नेहा श्रीवास्तव, पीयूष मिश्रा, अमन, प्रशांत मणि त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।