पकवा इनार। एबीवीपी की कुशीनगर इकाई ने बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रवेश द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के संदेशखाली बशीरहाट में हिंदू महिलाओं का टीएमसी के गुर्गों ने जिस तरीके से उत्पीड़न और उनकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया। उससे पूरा देश शर्मसार है। इसके बाद भी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे एबीवीपी जन आंदोलन बना रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द न्याय हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
इस दौरान गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री तनुज पाठक, कॉलेज इकाई मंत्री खुशी राय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय कुशवाहा, भूमि राय, अभिनय सिंह, कुशाग्र चौबे, तेज प्रताप कुशवाहा, अमन त्रिपाठी, अनूप कुशवाहा, दीपक तिवारी, रवि जयसवाल, अमन गोंड आदि मौजूद रहे।