फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। गौ तस्करी में लिप्त गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बखरा खास निवासी एक व्यक्ति को रामकोला पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्बा के कसया बस स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि रामकोला थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम पशु क्रूरता के केस में वांछित चल रहे थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया के गांव बखरा खास निवासी खुशबुद्दीन को पुलिस ने रामकोला बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। संवाद


0

दहेज हत्या के आरोपी सास व ससुर गिरफ्तार

मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित सास व ससुर सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुधवार को पीड़ित परिवार ने एएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन

बलकुड़िया गांव के माधोपुर में 19 जनवरी को 26 वर्षीया नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिला था। विवाहिता की मां की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया गया। बुधवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने एएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने ससुर शंभू कुशवाहा और सास राबड़ी देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें