फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अक्तूबर तक हो सकती है करीब 50 एमएम बारिश

विज्ञापन
पंपिंग सेट चलाकर पडरौना रामलीला मैदान से निकाला गया बारिश का पानी।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सात अक्तूबर तक हो सकती है करीब 50 एमएम बारिश
विज्ञापन

पडरौना। जिल के किसानों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात अक्तूबर तक जिले में करीब 50 एमएम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से सिंचाई के अभाव में सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिलने के साथ खेत में नमी होने से गेहूं की बुआई में किसानों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 30.5 से 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह 90-96 प्रतिशत और शाम के समय 45-56 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान 08 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में करीब 50 एमएम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें