फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख रुपये की फिरौती के लिए बिहार से अपहृत बालक पडरौना में मिला, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख रुपये की फिरौती के लिए बिहार से अपहृत बालक पडरौना में मिला, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खड्डा। (कुशीनगर)। पड़ोसी राज्य बिहार के धनहा थाना क्षेत्र से 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहृत सात साल के बालक को धनहा पुलिस ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र से सकुशल खोज निकाला है। मंगलवार की शाम को बगहा के डीएसपी ने बताया कि चार में से तीन अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बगहा पुलिस जिला के डीएसपी कैलाश प्रसाद ने बताया कि धनहा थाना क्षेत्र के कटहा गांव से रोज मोहम्मद का सात साल का पुत्र मुबारक बीते 14 अक्तूबर को घर से गायब हो गया था। खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो 16 अक्तूबर को धनहा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। सोमवार की दोपहर में मुंबई के कांदिवली इलाके में काम कर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल से परिजनों को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पैसा लेकर तमकुही आने को कहा गया। पुलिस को सूचना देने या पैसा नहीं देने पर बच्चे की हत्या कर देने की धमकी दी गई। एसपी ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर बच्चे की सकुशल ढूढ़ निकालने का निर्देश दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करके कटहा गांव के एक युवक को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज खोल दिया। पकड़े गए युवक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पडरौना कोतवाली के बेलवा जंगल (देवकी नगर) से बच्चे को ढूढ़ निकाला। अपहृत बच्चे के पिता रोज मोहम्मद सऊदी अरब में काम करते हैं। इस कांड में पुलिस ने खान मोहम्मद, अलाउद्दीन अंसारी व मुस्लिम को गिरफ्तार किया गया है। चौथे अभियुक्त रियाजुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें