फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लावारिस बच्ची को जीआरपी को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्ची की नहीं हो सकी पहचान, अपने परिवार के बारे में नहीं दे पा रही जानकारी
विज्ञापन


तमकुहीरोड। रेलवे स्टेशन पर तीन बर्षीय बच्ची लावारिस मिली। उसे लोगों ने रेल प्रशासन को सौंप दिया। प्रशासन ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए अपनी अभिरक्षा में रखा। उसके बाद शनिवार को उसे जीआरपी पडरौना को सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर बादामी रंग का टीशर्ट और नीले रंग का जींस पहनी तीन वर्षीय बालिका लावारिस हालत में घूम रही थी। उसे कुछ युवकों ने बेवजह स्टेशन पर घूमते देखा तो उससे उसके माता पिता का नाम जानने की कोशिश की, लेकिन वह नाम नही बता सकी। युवकों ने उस लड़की के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया। काफी देर तक स्टेशन परिसर में कई जगह लेकर गये। ताकि उसके माता-पिता मिल जाएं। साथ ही उसकी पहचान हो सके। पर, ऐसा नही हुआ तो उन्हें लगा कि वह लड़की किसी के साथ स्टेशन पर आई और परिवार का साथ छूट गया। कोई जान बूझकर उसे छोड़ गया होगा। तब उन युवकों के इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी और सुरक्षा के लिहाज से लड़की को उन्हें सौंप दिया। उसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने भी लड़की की पहचान कराने की काफी कोशिश की। जब उस लड़की के पहचान का कोई नही मिला तो उसे अपने पास रख लिया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। रात भर उसे अपने पास रखा। सूचना मिलने पर शनिवार को जीआरपी पडरौना की पुलिस तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची तो तमकुहीरोड के रेलवे कर्मचारी ने आवश्यक खानापूर्ति के बाद उन्हें लड़की को सुपुर्द कर दिया। रेलवे पुलिस लड़की को लेकर चली गई है। तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि बच्ची को सुरक्षा कारणों से जीआरपी पडरौना को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें