फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देसी शराब के साथ लावारिस बाइक बरामद, केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। डुमरिया गांव के मस्जिद तिराहे से करीब तिनफेडिया स्टेशन रोड पर में पुलिस ने सूचना के आधार पर लावारिस बाइक पर बोरे में 315 शीशी अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने बाइक सहित अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। तरयासुजान थाने के एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी तिनफेडिया अमित कुमार सिंह और उनकी टीम शुक्रवार की गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि डुमरिया गांव के मस्जिद तिराहे के पास तिनफेडिया रोड पर एक लावारिस बाइक पर बोरे में कुछ लदा हुआ है। पुलिस ने बाइक और उस पर रखे बोरे से 315 शीशी बंटी बबली टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की। थाना तरयासुजान पुलिस बरामदगी के आधार पर बाइक और एक अज्ञात के विरुद्ध आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें