फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धरना दिया

Fri, 30 Sep 2016 10:55 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
धरना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शुक्रवार को भी सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। इन महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी संघ से जुड़ीं कार्यकर्ता और सहायिकाएं शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पर एकत्र हुईं और धरना पर बैठ गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का सही ढंग से संचालन करने के बावजूद न तो राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाता है और न ही मानदेय बढ़ाया जा रहा है। अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ रहा है। धरने में संगठन की जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह, अनीता पांडेय, विंदा यादव, उषा पांडेय, इंदू देवी, नीलम कुशवाहा, अनुराधा श्रीवास्तव,  लालमती देवी, गिरजा  देवी, विमल देवी, कमलावती देवी, गीता देवी, दुर्गावती देवी, उर्मिला  चौरसिया, आरती राव, मालती देवी, मधु श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें