फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल प्रथम

Sat, 06 Apr 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उदित नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा क
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को मतदान से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देकर शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक वयस्क नागरिक को देश की सरकार चुनने का अधिकार होता है। इसलिए मतदान के दौरान जितना अधिक निस्वार्थ भाव से मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। इसलिए सभी मतदाताओं को मतदान करना चाहिए। इसके पूर्व हुए चित्रकला में उदित नारायण इंटर कॉलेज की आंचल गुप्ता ने प्रथम, भारतीय इंटर कॉलेज के नियाज अहमद ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इनके अलावा 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अजय कुमार सिंह, राजीव यादव, शंकर शरण दूबे, चंद्रशेखर दीक्षित, विशाल राव, बृजेश कुमार, रवि चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें