संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चंडीगंढ़ के खरड़ शहर में कमाने गए नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही निवासी एक युवक का उनके कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के ढोरही गांव निवासी सूर्यनारायण कुशवाहा का 26 वर्षीय इकलौता पुत्र अरविंद पत्नी व छह वर्षीय बेटे के साथ चंडीगढ़ के खरड़ शहर में रहकर इलेक्ट्रिक का कार्य करते थे। मंगलवार की रात अरविंद का शव उनके कमरे के छत के कुंडे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक के शव को कब्जे लेकर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के मौत की सूचना मिलते ही पिता सूर्यनारायण बदहवास हो गए। वह दहाड़ें मारकर रोने लगे। बुधवार की सुबह वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।