फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा देखने घर से निकला युवक मृतक अजय की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
सात जून को है बड़े भाई की शादी, खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव का निवासी था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। देर रात ऑर्केस्ट्रा देखने घर से निकले युवक का शव बुधवार को सुबह गांव के सरेह में शीशम के पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भोजन करने के आधा घंटे के अंदर फंदे से लटकने के चलते मौत होने की बात सामने आई है। आत्महत्या पारिवारिक कलह के चलते बताई जा रही है, जबकि मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। मृतक के बड़े भाई की सात जून को शादी होने वाली है। युवक की मौत से घर में मातम छा गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के निवासी अजय (25) मंगलवार की रात लगभग नौ बजे घर से अपने बड़े भाई सुनील के साथ ऑर्केस्ट्रा देखने गया था। कुछ देर बाद सुनील घर लौट आया। अजय वहीं रुक गया। सुबह घर से चार सौ मीटर दूर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के माघी भगवानपुर गांव के सरेह में गन्ना के खेत स्थित शीशम के पेड़ से लटका उसका शव मिला। उसका शव गमछे के फंदे से लटका था। यह देखकर लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर खड्डा व हनुमानगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अजय एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से कमाकर घर लौटा था। मंगलवार की रात में किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई। उसके बाद वह घर से निकल गया था।

मृतक के मोबाइल में फंदे की तस्वीर मिली थी
अजय का शव गन्ने के खेत में स्थित शीशम के पेड़ से जहां लटका था, उस जगह से सटे बगल के खेत में अंग्रेजी शराब की खाली शीशियां व प्लास्टिक के गिलास पड़े थे। अजय के मोबाइल में फंदा की तस्वीर थी।

पिता ने हत्या की जताई है आशंका
अजय के पिता नंदकिशोर ने बताया कि उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है। हालांकि, पिता के इस अंदेशे को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खारिज कर दिया है। अजय के मोबाइल में फांसी के फंदे की तस्वीर व लोगों में प्रेम प्रसंग की चर्चा हो रही थी। मृतक अजय चौहान दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मां उर्मिला देवी ने बताया कि शराब का नशा करता था। रात में खाना खाकर ऑर्केस्ट्रा देखने निकला था।
विज्ञापन


सात जून को होनी है बड़े भाई की शादी
पिता ने बताया कि अजय के बड़े भाई सुनील की शादी सात जून को होने वाली है। इसी की तैयारी में परिवार लगा था। इसके लिए खरीदारी हो चुकी थी। अजय भी बड़े भाई की शादी को लेकर उत्साहित था। उसकी मौत से घर में मातम छा गया है।
एसएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि अजय ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें