फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार से लौट रहे युवक पर हमला कर फोड़ा सिर, केस दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के धुरिया खास में सोमवार की देर शाम बाजार करके लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कसया सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। धुरिया निवासी रविंद्र राय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की देर शाम को मेरा बेटा आशुतोष सिंह धुरिया चौराहे से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। कृष्णा फर्नीचर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ युवक लाठी, डंडों के साथ पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही मेरा बेटा वह पहुंचा तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। किसी ने पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह काफी चोटिल हो गया। चीख पुकार पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घायल को कसया सीएचसी भिजवाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के पिता ने बताया कि हमलावरों ने उनके बेटे को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिए आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने स्थानीय पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कसया एसएचओ ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आपसी विवाद में मारपीट हुआ था। तहरीर मिला है, मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें