तमकुहीराज। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की शाम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव के निवासी बुधई गुप्ता (35) मांगलिक उत्सव में शामिल होने के लिए बस से तमकुहीराज पहुंचे। मुख्य ओवरब्रिज चौराहे के पास करीब सात बजे अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे कि अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने बुधई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद