अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अरकपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अरकपुर गांव में रविवार को गृहकलह से आजिज आकर एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन मथौली बाजार सीएचसी पर ले गए। यहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि अरकपुर निवासी राजू प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू ने गृहकलह से आजिज आकर रविवार की शाम करीब पांच बजे कीटनाशक पी लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन एंबुलेंस से मथौली बाजार सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां युवक की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।