फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, गई जान

Sun, 23 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पूर्व हुई थी शादी, इंदरपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देर रात को जहर खाकर युवक ने जान दे दी। इसका कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना क्ष्रेत्र इंदरपुर निवासी माधव शर्मा के 32 वर्षीय बेटे दीपक शर्मा ने शुक्रवार की रात को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई। आनन-फानन युवक को सीएचसी पर लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। घर वालों की मानें तो पत्नी से किसी बात का विवाद था। इससे नाराज युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसकी शादी दो माह पूर्व हुई थी। इसके मौत के बाद पत्नी का रो-रोेकर बुरा हाल हो गया है। दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें