संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में 35 वर्षीय युवक ने दो धर्मस्थलों में क्षति पहुंचाई। पहली वाली जगह पर पकड़कर लोगों ने उसे पीट दिया, इसके बाद वह भाग गया, लेकिन रात में आठ बजे गांव के एक अन्य धर्मस्थल पर पहुंचकर क्षति पहुंचाई। इसके बाद दो वर्गों में तनाव बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घरवालों से बात की। उसके बाद धर्मस्थल के क्षतिग्रस्त अवशेष की मरम्मत कराई गई, जिसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
चखनी खास गांव के निवासी मैनेजर देवान का 35 वर्षीय पुत्र नूरआलम नशे की हालत में रविवार को पत्नी से झगड़ा करने के बाद गांव एक धार्मिक पर पहुंचकर कुछ पन्नों को नुकसान पहुंचाया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी वहां से भाग निकला। फिर रविवार रात गांव दूसरे धार्मिक स्थल पर नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। तमकुहीराज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। आरोपी के परिजनों ने एक धर्मस्थल के नुकसान की भरपाई की। आरोपी के घरवाले उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं बता रहे हैं।
तमकुहीराज के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की। आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया है। वह शराब के नशे में है। गांव में शांति है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।