फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चचेरे भाई की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 22 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरवलिया में बरात करने के बाद घर लौट रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। शनिवार की देर रात अपने चचरे भाई की शादी में शामिल होने आया एक युवक किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव निवासी रामबचन राजभर के घर से इसी थानाक्षेत्र के कोहरवलिया गांव में बरात आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे का चचेरा भाई अर्जुन (26) पुत्र सरल राजभर आधी रात के बाद ही अपनी बाइक से वापस घर जाने लगा। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर स्थित अन्हारीबारी चौराहे के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें