फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराए युवक की मौत

Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव के भरपटिया टोला निवासी बाइक सवार एक युवक बलियहवा गांव के नहर के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस गांव के 35 वर्ष के शंभू यादव बुधवार की रात करीब दस बजे कुछ सामान खरीदकर बाइक से घर आ रहे थे। वह अभी बलियहवा गांव की नहर के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू करीब एक सप्ताह पहले ही दुबई से घर आए थे। उनकी मौत की जानकारी होते ही पत्नी रीना देवी बार-बार अचेत हो जा रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौराखास एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें