फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंट का पाइप लगा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक टेंट संचालक राहुल कुशवाहा कीफाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
तरयासुजान थाना क्षेत्र के निरहूगंज की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के निरहूगंज गांव में टेंट का पाइप उखाड़ रहा टेंट संचालक पाइप सहित हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली की चपेट में आते ही युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरेया बुजुर्ग गांव के रामकोलाचट्टी टोला निवासी राहुल कुशवाहा 23 वर्ष टेंट हाउस का संचालन करता था। शुक्रवार की शाम अपना टेंट क्षेत्र के हाता हरदिया गांव के टोला निरहूगंज में एक शादी कार्यक्रम में ले गया था। बताया जाता है कि शादी कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद शनिवार की सुबह करीब आठ बजे राहुल टेंट का पाइप निकाल रहा था। पाइप खींचते समय वह असंतुलित होकर पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस वजह से राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोग निजी वाहन से उसे तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में समउर बाजार चौकी के इंचार्ज राजेश कुमार गौतम ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें