फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट से युवक की मौत

Wed, 26 Jul 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सुधियानी में बुधवार को पानी का मोटर चालू करने के दौरान एक 28 वर्षीय युवक बिजली की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कप्तानगंज थाना के ग्राम सभा सुधियानी निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र मद्धेशिया बुधवार को दिन के करीब तीन बजे पानी का मोटर चलाने के लिए स्विच ऑन कर रहे थे। इसी दौरान उसमें करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वे अचेत होकर जमीन पर गिर गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनके शव को घर ले गए। युवक के मृत होने की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन पूर्व गोवा से घर आए थे धर्मेंद्र

रामदवन के चार पुत्रों में धर्मेंद्र सबसे बड़े थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। दूसरा पुत्र सोहन धर्मेंद्र के साथ गोवा में रह कर प्रिंटिग प्रेस में काम करते हैं। पत्नी चंद्रावती और अनिल व अंकित के साथ पिता घर पर रहकर खेती करते थे। धर्मेंद्र करीब दस दिन पहले ही गोवा से गांव आए थे। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें