फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया युवक

Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक गुलबहार उर्फ दिलजान की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
जेठन नाला के पास मिला शव, टेंट का काम करता था गुलबहार
विज्ञापन

फोटो है।
- सूचना पर पहुंचे सीओ और हाटा पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकही निवासी एक युवक का शव हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहा टोला चौपटही गांव के दक्षिण जेठन नाला के पास मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ और हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी रितेश कुमार सिंह ने गहनता से निरीक्षण किया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मलुकही निवासी गुलबहार उर्फ दिलजान एक टेंट हाउस में मजदूरी करते थे। मंगलवार को क्षेत्र के फरदहा में एक व्यक्ति के घर टेंट लगाने गए थे। बुधवार की सुबह वह गांव फरदहा से कहीं चले गए। बुधवार की दोपहर बाद उनके पिता तबारक अली के मोबाइल पर फोन आया कि गुलबहार अथरहा गांव के पास मृत पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर बताए गए स्थान पर खोजने पहुंचे। इसी बीच अथरहा गांव के प्रधान ने हाटा कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह, कोतवाल हाटा निर्भय सिंह ने गुलबहार का शव जेठन नाला के पास से बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कसया ने बताया कि अथरहा गांव के पास निकली जेठन नाला के पास गुलबहार का शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंका गया लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें