फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला युवक का शव

Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शहर से होकर बहने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मंगलवार की देर शाम करीब 35 वर्ष के एक युवक का शव बहता हुआ मिला। इसे देखकर नहर के किनारे भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह नेबुआ की तरफ से बहकर आया था। शव करीब 24 घंटे पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें