फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झाड़ी में मिला युवक की शव, हत्या की आशंका

Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शव का अधिकांश हिस्सा खा चुके थे जानवर, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कस्बे की मुसहर टोली के पास गन्ने के खेत के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का अधिकांश हिस्सा जानवर खा चुके थे। उसकी पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जाहिर की।
सेवरही नगर पंचायत के किदवईनगर मुहल्ले की मुसहर टोली में गन्ने के खेत के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिला। शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव 15 से 20 दिन पहले का है। रात को कोई जानवर खींचकर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों के बीच इसे लेकर अनेक चर्चाएं हो रही थीं। लोगों का कहना है कि इधर शौच करने अक्सर लोग आते हैं, लेकिन बुधवार तक झाड़ी में शव नहीं दिखा। पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि शव का ऊपरी हिस्सा सड़ गया है। पहचान नहीं हो सकी है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें