संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे के शुक्र की बाजार में 35 वर्षीय युवक का मंगलवार को सुबह आठ बजे शव मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मेदनीपुर के नारायणपुर टोला निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र गुप्ता पुत्र जीर्योधन गुप्ता कस्बे में घूमकर कबाड़ एकत्र कर भरण पोषण करता था। उसका शव कस्बे की शुक्र की बाजार में मिला।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हरेंद्र गुप्ता का शव बरसात के दौरान किनारे पड़ा था। उसकी पहचान गांव के कुछ लोगों ने की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।