फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक और महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को घर के समीप रेलवे ट्रैक पर बैठकर कर युवक रहा था बात, महिला की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कप्तानगंज-थावे रेलवे लाइन पर एक युवक और महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सात घंटे के अंतराल पर 500 मीटर की दूरी पर दोनों हादसे हुए। रेलवे लाइन पर कान में ईयरफोन लगाकर बात करने के दौरान युवक की जान गई। महिला के शव की पहचान नहीं हुई है।
नगर के उरदहा वार्ड संख्या एक निवासी 22 वर्षीय गोविंद देर रात तक अक्सर कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन के किनारे बात करता था। शनिवार की आधी रात को घर से बात करते हुए रेलवे लाइन की तरफ गया। भोर में घर वाले देखे कि रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत उसका शव पड़ा है। परिजन उसका शव घर लाकर आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिए। लोगों में चर्चा है कि कान में ईयरफोन लगने की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उधर, रामकोला रेलवे स्टेशन के पश्चिम ब्लॉक पर जाने वाली सड़क वाली रेलवे क्राॅसिंग पर सुबह करीब नौ बजे थावे से कप्तानगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एक घंटे विलंब से जीआरपी दरोगा पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ट्रेन हादसे करीब 500 मीटर की दूरी पर हुए।
विज्ञापन

पडरौना जीआरपी चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव ने बताया कि युवक के कटने की जानकारी नहीं है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें