फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मजदूरी कर आ रहे युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Fri, 06 Sep 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर घोरठ नहर के पास बुधवार की शाम मनबढ़ों ने फाजिलनगर से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को चाकू मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद एक आरोपी वहां से भाग रहा था, जिसे राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी गनेश की पत्नी कुंती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनके पुत्र इन्दल और नरेश फाजिलनगर से मजदूरी कर बुधवार की शाम बाइक से घर आ रहे थे। अभी वह दोनों तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर घोरठ नहर के पास ही पहुंचे थे कि गांव के ही निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते में रोककर जेब से चाकू निकालकर इंदल पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर वह भागने लगा। तभी राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना देते हुए घायल को उपचार के लिए सीएचसी दुदही भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। सीएचसी से घायल इंदल को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बता उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें