फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार गए युवक से मारपीट, तीन पर केस

Thu, 17 Oct 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के गांव बलुआ तकिया निवासी युवक के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट की। युवक अपने पिता के साथ पटहेरिया चौराहे पर बाजार करने आया था। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ओम रंजन राय पुत्र अष्टभुजा राय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 14 अक्तूबर की शाम वह अपने पिता के साथ पटहेरिया चौराहे पर बाजार करने गया था। सब्जी खरीदने के बाद पिता के साथ किराने की दुकान के आगे खड़ा था।
इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां आए और बाइक खड़ी कर अकारण मारने-पीटने लगे। आरोपियों ने लोहे की रॉड से भी हमला किया। उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पिता व अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक धमकी देकर वहां से फरार हो गए। मारपीट करने वाले तीन में से दो युवकों की पहचान जाफर निवासी पटहेरिया व सन्नी कुमार निवासी गगलवा थाना पटहेरवा के रूप में हुई है।
तीसरे आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। तहरीर के आधार पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवादह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें