कुशीनगर स्थित अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव के कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। शरीर देखकर लग रहा था कि किसी ने चाकू या धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से हत्या की हो।
आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क पर 100 मीटर तक घसीटकर कब्रिस्तान में लेजाकर छिपाया था। मृतक की पहचान सत्तार अली (32) के रूप में हुई। गांव की एक विधवा महिला और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि जिससे संबंध को लेकर हत्या की चर्चा चल रही है, वो विधवा महिला और परिवार के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हैं।