फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीच शहर में युवक की हत्या, गले में मफलर था लिपटा- मुंह पर लगा था खून

Wed, 14 Jan 2026 04:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में एक युवक का शव लावारिश अवस्था में मिला। युवक का गला मफलर से कसा हुआ था। जबकि उसके मुंह से खून निकल रहा था। आरोप है कि घरवाले शव को लेकर चले गए थे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक युवक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सरदार पटेल नगर वार्ड निवासी सोनू खरवार का शव छुछिया गेट पर कुंआ के पास बुधवार को सुबह मिला। गला मफलर से कसा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग शव को उठाकर घर पहुंचा दिए।

विज्ञापन


घर वाले हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए चीखने लगे। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फारेंसिक टीम पहुंचकर जांच के लिए साक्ष्य जुटाई। युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों का कहना है कि रात करीब 12 बजे सिनेमाहाल रोड के मोड़ पर युवक आपस में विवाद करते हुए दिखे थे।

पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से घटना की असली वजह पता लगाने में जुटी है। बीच शहर में युवक की हत्या के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें