फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित हरपुर बरवा चौराहे पर बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हरपुर बरवा गांव निवासी भूटेश सिंह (40) बाइक से खेत में लगी फसल देखकर लौट रहे थे। चौराहे के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे भूटेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल को मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर मौका पाकर दूसरा बाइक सवार घटनास्थल पर बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें